सूरजमुखी सूर्य का (Movement of Sunflower) अनुसरण कैसे करते हैं?

हम सबको हमेशा आश्चर्य होता है की सूर्य मुखी का पौधा हमेशा सूर्य की (Movement of Sunflower) तरफ मुंह क्यू रखता है।

एक शोध पत्र विश्व प्रसिद्ध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ था जिसमे बहुत ही अच्छी तरह समझाया गया था की यह किस विज्ञान पर काम करता है और सूर्यमुखी का पौधा ऐसा व्यवहार क्यों करता है।

यह पेड़ ऐसा कैसे कर लेता है तो आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस।

सूर्यमुखी का फूल हमेशा सूर्य की दिशा (Movement of Sunflower) के साथ कैसे घूमता है

सुबह के वक्त इस पौधे का चेहरा पूर्व की तरफ़ होता है और जैसे जैसे सूर्य घूमता जाता है सूर्यमुखी भी अपना चेहरा सूर्य की तरफ घुमाता जाता है।

रात्रि के समय इसका चेहरा फिर वापस पूर्व की तरफ आ जाता है, लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा की सिर्फ नए फूल ही इस नियम का अनुसरण करते हैं।

सूरजमुखी सूर्य की ओर (Movement of Sunflower) कैसे मुड़ते हैं?
  • Save
सूरजमुखी का फूल सूर्य की ओर (Movement of Sunflower) ही क्यों रहता है

पुराने फूल जिनमे बीज स्थापित हो जाता है वो अपना चेहरा हमेशा के लिए पूर्व में कर लेते हैं।

इसका मुख्य कारण यह है की पूर्व की तरफ हमेशा मुंह रहने पर जीवों और परागकण के बीच होने वाले चक्र में लाभ मिले।

नए फूल Heliotropism को अपनाते हैं।

जिसमें फूल सुबह से शाम तक सूरज का अनुसरण करते हैं और रात में वापस अपनी मूल स्थिति में वापस आ जाते हैं।

फूलों की यह गति मोटर कोशिकाओं द्वारा होती हैं।

यह कोशिकाएं कली के ठीक नीचे तने में एक जगह होती हैं।

जैसे ही इसकी कोपल अवस्था खत्म होती है इसका तना सख्त हो जाता है और मोटर कोशिकाएं ढंग से काम करना बंद कर देती हैं।

यही कारण है की वयस्क फूल अथवा जिन फूलों में बीज आ जाते हैं वो फूल सूर्य के साथ घूमना (Movement of Sunflower) बंद कर देते हैं।

वयस्क फूल अपनी हेलियोट्रॉपिक क्षमता (Movement of Sunflower) खो देते हैं, इनका तना स्थिर हो जाता है।

हालंकि जंगली सूरजमुखी इस नियम को फॉलो नही करता और वो किसी भी दिशा में मुड़ सकता है।

वैज्ञानिकों का प्रयोग

वैज्ञानिकों ने इसको परखने के लिए गमलों में सूर्यमुखी के फूल लगाए।

आधे गमलों को प्राकृतिक रोशनी अर्थात सूर्य की रोशनी में रखा गया और आधे को कृत्रिम रोशनी में रखा गया।

वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन पौधों को सूर्य की रोशनी में रखा गया वो फूल दोपहर की तुलना में सुबह पड़ने वाले प्रकाश को लेकर ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

साथ ही वो फूल जिनकी दिशा पूर्व की ओर थी वो जायदा गर्म थे और बहुत ही अच्छी तरह कीटों को परागकण प्रक्रिया के लिए आकर्षित कर रहे थे (Movement of Sunflower) जो की बहुत ही अच्छा था।

हार्मोन थ्योरी

सूरजमुखी के पौधे में ऑक्सिन नामक हार्मोन होता है और यह सूर्य की रोशनी के प्रति बहुत ही सेंसेटिव होता है।

पौधे में यह तने के पास होता है और जैसे ही सूर्य की रोशनी इसपर पड़ती है यह उस दिशा के विपरीत छाया की तरफ जाता है जिसके कारण फूल का मुख सूर्य की तरफ (Movement of Sunflower) घुमा करता है।

वयस्क फूल में यह हार्मोन धीरे-धीरे कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👇👇👇

रूबी और नीलम रत्नों की बारिश (Gems Rain) कौन से तारे पर होती है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *