Hing Kaise Banti Hai in Hindi | हींग कैसे बनती है

 

हींग कौन सी चीज से बनती है

Hing Kaise Banti Hai in Hindi – हींग हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाला एक खुशबूदार मसाला है। हींग को इंग्लिश में असाफोटिडा (Asafoetida) कहते हैं। 
 
हींग पड़ने पर भोजन का स्वाद अलग हो जाता है और हींग स्वास्थ के लिए भी लाभदायक होती है। 
 
क्या कभी आपने सोचा हैं की आपके किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली हींग कैसे बनती है और क्या हींग का पेड़ होता है, आईए जानते हैं
 

हींग कैसे बनती है – Hing Kaise Banti Hai in Hindi

हींग का पौधा होता है और यह सौंफ की प्रजाति का होता है। इसके पौधे की ऊंचाई 1 मीटर से 1.5 मीटर तक होती है।   
 
एक पौधे से करीब आधा किलो हींग प्राप्त होता है। हींग का पौधा लगाने के चार से पांच साल बाद ही हींग निकालना शुरू किया जाता है।
 
हींग का पौधा सरसों के पौधे की तरह होता है। हींग पौधे की
जड़ से प्राप्त होता है। इसके लिए हींग के पेड़ की जड़ पर हल्का सा कट लगा
कर छोड़ देते हैं। 
 
इसके कट से एक चिपचिपा पदार्थ निकलता है जिसे इखटठा कर
लिया जाता है। इस चिपचिपे पदार्थ में खाने योग्य गोंद और स्टार्च (चावल का आटा या मैदा) मिला कर
प्रॉसेस (
धूप में सूखा कर) किया जाता है।
 
इस प्रक्रिया के बाद छोटे छोटे टुकड़ों में हींग
प्राप्त होता है।
हींग की खेती मुख्यता ईरान, अफगानिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ईराक, तुर्कमेनिस्तान और ब्लूचिस्तान जैसे देशों में होती है।  
 
हींग की खेती के लिए ऐसी जमीन उपयुक्त मानी जाती है जिसमें रेत, मिठ्ठी के ठेले व चिकनी अधिक हो। 
 
हींग की खेती के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान उपयुक्त होता है भारत की अधिकतर हींग अफगानिस्तान से आती है। 
 
अब भारत में भी हींग की खेती शुरू हो चुकी है। कश्मीर और पंजाब के कुछ इलाकों में हींग की खेती होने लगी है। 
 
पूरे विश्व में हींग की उत्पादन का 40% खपत भारत में होती है। चुंकी इसकी खेती भारत में नहीं होती इसलिए हींग भारत में काफी महंगी बिकती है। 
 
इसकी कीमत 30,000 से 35,000 रुपए किलो होती है। हींग मुख्यता दो प्रकार की होती है सफेद या पीली हींग और लाल हींग। सफेद हींग पानी में घुल जाती है जबकि लाल हींग तेल में घुलती है।
 
मार्केट में हींग 3 प्रकार से बिकती है दानेदार हींग, गोंद जैसी हींग और ईंट जैसे आकार की हींग। पूरी दुनिया में हींग की क़रीब 130 किस्में हैं

 

👇👇👇

बाजार जैसी मोमोज चटनी बनाने की विधि क्या है

 

👇👇👇

घर पर काजू कतली कैसे बनाएं

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *