अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी, क्या अंडा खाना पाप है | Anda Shakahari Hai Ya Mansahari

 

anda shakahari hota hai ya mansahari, egg shakahari hota hai ya mansahari


Anda Shakahari Hai Ya Mansahari – सारे शाकाहारियों के मन में हमेशा अंडे को लेकर कई सवाल गूंजते रहते हैं जैसे की अंडा सजीव है या निर्जीव। 

क्या हमें अंडा खाना चाहिए। अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी। क्या अंडा खाना पाप है या फिर अंडा शाकाहारी कैसे होता है। 

तो आईए आज विज्ञान की मदद से जानते हैं की अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी।

अंडा बहुत ही पौष्टिक होता है। इसमें प्रोटीन के अलावा ढेर सारे विटामिंस और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। अंडे को सुपर फूड भी कहा जाता है।

 

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी – Anda Shakahari Hai Ya Mansahari

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा और सस्ता सोर्स होता है। लेकिन कई शाकाहारी अंडे को नॉन वेज समझ कर नहीं खाते। 
 
शाकाहारी लोग मानते हैं की अंडा मुर्गी से आता है तो ये नॉन वेज हुआ तो इस लॉजिक के हिसाब से दूध भी नॉन वेज हुआ। 
 
कई लोग मानते हैं की अंडे से चूजा निकलेगा इसलिए वो मांसाहारी हुआ। तो आइए समझाते हैं की शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अलग कैसे माना जाता है। 
 
जिनको ये लगता है की अंडे से बच्चे निकलते हैं तो उनको हम पहले अंडे से चूजे निकलने की प्रक्रिया समझाएंगे। 
 
किसी भी मुर्गी का अंडा देने के लिए उसका मुर्गे के सम्पर्क में आना जरूरी है। 
 
 

अंडे से चूजे निकलने का प्रोसेस

जब मुर्गी मुर्गे के सम्पर्क में आती है और जो अंडा देती है वो मांसाहारी होता है क्युकी उस अंडे में जान होती है और उससे चुजे निकलते है। 
 
ऐसे अंडो की जांच करने पर पता चलता है की उनके पीले वाले भाग में गैमेट सेल पाए जाते हैं। जो अंडे के मांसाहारी होने के सबूत हैं। 
 
लेकिन शायद आपको पता नही होगा की मुर्गी 6 महीने होने के बाद अपने आप ही 24 घंटे के अंतराल में अंडा दिया करती है और इसके लिए उसका किसी भी मुर्गे के सम्पर्क में आना जरूरी नहीं है। 
 
अगर आप ऐसे अंडो की जांच करेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन अंडों के पीले वाले भाग में गैमेट सेल नहीं होते। 
 
इसका सीधा सा मतलब ये हुआ की इन अंडों में जान नहीं है और इनसे चूज़े नहीं निकलेंगे। 
 
मतलब ये अंडे शाकाहारी हैं और आप इन्हे खा सकते हैं। जो अंडे दुकानों पर उपलब्ध होते हैं वो अंडे फार्मिंग से तैयार होते हैं 
 
मतलब ये अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं और ये अंडे मुर्गी अपने आप ही हर 24 घंटे में दिया करती है।
 
और फार्मिंग करने वालों को पता होता है की किस अंडे में जान है और वो उनको अलग कर देते हैं ताकी उनसे चूज़े निकले और वो उनको पाल कर और अधिक मुनाफा कमा सकें।
 

नोट -: मैं ना तो अंडे का सेवन करता हूं और ना ही मैं लोगों को अंडे खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं। अंडा खाना या ना खाना आपकी पर्सनल च्वाइस हो सकती है। 😉

 

 

 

👇👇👇

हर्निया क्या है, इसके कारण, लक्षण और इलाज क्या हैं

 

👇👇👇

जानिए क्या है कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *