अरबी की सब्जी के फायदे क्या हैं | Arbi Khane Ke Fayde

ghuiya ki sabji ke fayde, ghuiya ki nutrient value

 

Arbi Khane Ke Fayde – सर्दी का मौसम हमारे लिए बहुत सी सब्जियों को लेकर आता है। जो पोषक तत्व और स्वाद से भरपूर होती हैं। आज हम एक ऐसी ही सब्जी के बारे में चर्चा करेंगे जो सिर्फ सर्दियों में होती है और यह पोषक तत्वों का खजाना होती है। 
 
यहां हम बात कर रहें हैं घुईया की। अधिकांश बच्चे घुईया की सब्जी को देख कर मुंह बना लेते हैं और तो और कई वयस्क लोग भी इसे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की घुईया की सब्जी गुणों की खान होती है। 
 
घुईया के अंदर प्रोटिन, विटामिन, फाइबर्स, एंटीऑक्सीडेंट, माइक्रो न्यूट्रिएंट, स्टार्च ईत्यादि पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। 
 
घुईया मुख्यता अक्टूबर से जनवरी के मध्य पैदा होती है। घुईया लगभग पूरे भारत में ही खाई जाती है। अगर इसको ढंग से बनाया जाय तो यह एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है। 
 
घुईया का सेवन करने से ये हमारे ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकती है। घुईया हमें कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से भी बचाती है। 
 

घुईया की एक नॉर्मल सर्विंग एक कप में लगभग 

 
5 ग्राम प्रोटीन
 
7 ग्राम फाइबर
 
13%  कॉपर

10% मैग्नीशियम
 
22% विटामिन बी-6 

19% विटामिन E
 
18% पोटेशियम
 
10% फास्फोरस 
 
11% विटामीन C होता है।
 

घुईया के फायदे – Arbi Khane Ke Fayde


1) घुईया वजन कम करने में बहुत सहायक होती है। इसमें फाइबर्स बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण एक बार सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। 
 
इसके साथ ही घुईया के 100 ग्राम सेवन में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरिज लगभग 150 कैलोरी होती है जो हमारे वजन को नियंत्रित करने में सहायक होती है।

2) डाइबिटीज में फायदेमंद, घुईया एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स का भोजन होता है जो हमारे लिवर द्वारा ग्लूकोज को तोड़े जाने की दर को धीमा करता है। 
 
इसके साथ ही घुईया में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है जो आसानी से नहीं पच पाता जिसके कारण यह हमारे खून में खाना खाने के बाद ब्लड शुगर के बढ़ने की दर को नियंत्रित करता है। 

3) घुईया में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो हमारे हार्ट में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-E बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हृदय को सुरक्षित रखता है। 

4) घुईया में पोलिफेनोल्स नामक तत्व पाया जाता है जो एंटी कैंसर की तरह काम करता है। इसके अलावा घुईया में अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं और हमें कई हानिकारक बीमारियों से बचाते हैं। 

5) घुईया में लगभग जीरो फैट और बहुत ही कम सोडियम होता है जो हमें हाइपरटेंशन से बचाता है। 
इसके अलावा घुईया की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। घुईया की पत्तियों का सेवन भी आपको बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स देता है। 
 
अब अगली बार जब भी आपके घर में घुईया की सब्जी आए तो इसे जरूर खाईयेगा।
 
 
👇👇👇
 
👆👆👆
 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *