एक सफल रियल एस्टेट एजेंट कैसे बने, जानिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स | Property Dealer kaise bane

 

real estate broker meaning in hindi, real estate broker salary, real estate broker commission rates india, real estate agent a good career, real estate agent a degree,


आज के समय में कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसा ना होने की वजह से शुरू नही कर पाते। 

ऐसे बहुत से बिजनेस हैं जिसे आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के शुरू कर सकते हैं और लाखों रुपए हर महीने कमा सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं ऐसे ही एक बिजनेस के बारे में


रियल स्टेट ब्रोकर मतलब पैसा ही पैसा Real Estate Agent Kaise Bane


रियल स्टेट एक ऐसा सेगमेंट हैं जिसमें सबसे ज्यादा पैसा है। आजकल हर जगह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बन रही है, विला बन रहे हैं, लक्जरी हाउसेस बन रहे हैं, फार्म हाउसेस बन रहें हैं। 
 
अब जाहिर सी बात है अगर ये सब बन रहें है तो बिकने के लिए ही बन रहे हैं। तो जो प्रॉपर्टी को खरीदने और बिकवाने का काम करवाता है यानी मध्ययस्त उसे ही रियल एस्टेट ब्रोकर कहा जाता है।
 
जो जितनी बड़ी डील करवाता है उसे उतना ही ज्यादा पैसा मिलता है। जैसे मान लीजिए आपने एक करोड़ का एक फ्लैट बिकवाया तो उसका 1% कमिशन आपको मिलता है यानी की 1 लाख रूपए इसके साथ ही यह कमीशन आपको बायर भी देता है और सैलर भी। 
 
तो आपको कुल मिलता है 2% मतलब सीधे 2 लाख रुपए। अगर आपने महीने की सिर्फ एक डील करवा ली तो आपको सीधे सीधे दो लाख रुपए मिल जायेंगे। 
 
जो लोग इस फील्ड में कई सालों से हैं वो एक दिन में एक डील करवा देते हैं। तो आप उनकी कमाई का अंदाजा लगा सकते हैं की एक महीने में कितना कमाया जा सकता है।


रियल एस्टेट ब्रोकर का काम क्या होता है Work Of Real Estate Agent In Hindi


1) रियल एस्टेट ब्रोकर का मुख्य काम होता है बायर और सैलर को मिलाना।

2) दोनों बायर और सैलर को प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी देना और प्रॉपर्टी दिखाना।

3) दोनों पक्षों को मिलवा कर डील फाइनल करवाना।

4) प्रॉपर्टी के सारे कागज की जांच करवाना ताकी अगर कोई दिक्कत हो तो आप दोनों पार्टी को बता सकें। 
 
अधिकतर रियल एस्टेट ब्रोकर इसीलिए असफल होते हैं क्योंकि उनको सही और गलत प्रॉपर्टी का ज्ञान नहीं होता और वो कागज चेक करवाने का जिम्मा सिर्फ बॉयर पर डाल देते हैं। 
 
जबकि रियल एस्टेट ब्रोकर का काम ही होता है की पेपर की जांच करने के बाद ही पार्टी को प्रॉपर्टी दिखवाए। इसी चीज का तो ब्रोकर को कमिशन मिलता है।
 

रियल एस्टेट के लिए ग्राहकों को कैसे ढूंढे How To Search Client For Real Estate Business In Hindi


इस बिजनेस का सबसे महत्वपूर्ण भाग है की आपके क्लाइंट आपको कहां से मिलेंगे। कैसे पता चले की कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहा है या बेचना। वैसे यह बहुत ही आसान काम है बताते हैं कैसे

1) अगर आपके पास एक छोटा सा ऑफिस है तो यह बहुत ही अच्छा होगा। क्योंकि आपके ऑफिस के बाहर लगा बोर्ड देखकर लोग खुद ही आपसे संपर्क कर लेंगे। 
 
जिसको भी प्रॉपर्टी खरीदनी या बेचनी होगी वो आपसे खुद आकर मिल लेगा। 
 
अगर आपके पास ऑफिस नहीं है तो आप घर से ही ये काम शुरू कर सकते हैं और अपने बारे में लोगों को बताने के लिए आप पेपर में पर्चे लगवा सकते हैं 
 
2) अगर थोड़ा और खर्च करना चाहें तो होर्डिंग भी लगवा सकते हैं। इससे आपके ग्राहक आपको खुद ढूंढते हुए आयेंगे।

3) आप अपने शहर के रियल एस्टेट ब्रोकर्स के ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। इससे आपको ये पता चल पायेगा की कौन प्रॉपर्टी खरीद या बेच रहा है। आपको क्लाइंट मिलने में अधिक मेहनत नहीं करना पड़ेगा।

4) आप कुछ वेबसाइट्स के माध्यम से भी क्लाइंट ढूंढ सकते हैं जैसे मैजिक ब्रिक्स, 99 एकड़, क्विकर, Olx ईत्यादि। 
 
इन सब वेबसाइट्स पर जा कर आप बहुत ही आसानी से अपने एरिया में खरीदने और बिकने वाली प्रॉपर्टी का पता लगा सकते हैं और क्लाइंट से सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।

5) आप सोशल मीडिया में एड दे कर भी अपने बिजनेस के लिए खरीदार या सैलर को ढूंढ सकते हैं। जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, ब्लॉग, यूट्यूब ईत्यादि।

6) रोज न्यूज पेपर पढ़े, इससे भी आपको आपके आस पास की प्रॉपर्टी की जानकारी मिल सकती है।

7) आस पास के लोगों से मेल जोल बढ़ाए और मिलनसार रहें। इससे वो लोग आपके बिजनेस के बारे में जानेंगे और अगर उन्हें कभी प्रॉपर्टी की जरूरत हुई तो वो आपको ही संपर्क करेंगे।
 

अगर आपने कोई फर्म खोली है तो उसका रजिस्ट्रेशन ज़रूर करवाएं Property Dealer Kaise Bane


प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए आप रेरा (Real Estate Regulatory Authority) में रजिस्ट्रेशन ज़रूर करवाएं। 
 
लोग प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री में बहुत गड़बड़ी करने लगे थे इसलिए सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। 
 
आप रेरा के ऑफिस जा कर या ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क सिर्फ 2,000 रुपए है।
 
 

कैसे बनें एक सफल रियल एस्टेट एजेंट How To Become A Successful Property Dealer In Hindi


एक सफल रियल एस्टेट ब्रोकर बनने के लिए आपको किसी कोर्स की आवश्कता नहीं होती। अगर आप पांचवीं पास हैं तो भी आप ये काम कर सकते हैं। बस आपको कुछ चीजें पता होनी चाहिए


1) सबसे पहले की आपको बातचीत करने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। अगर आप बातचीत में निपुण हैं तो सोने पे सुहागा।

2) सबसे अच्छा ये होगा की आप किसी रियल एस्टेट कंपनी में साल भर काम कर लें। भले ही वो आपको कितना कम पैसा दें लेकिन आपको जो अनुभव मिलेगा वो बहुमूल्य होगा।

3) प्रॉपर्टी के सारे पेपर कैसे देखे जाते हैं और क्या क्या कागजात की जरूरत होती है इसकी भी जानकारी हासिल कर लें। ताकि आपको सही और गलत कागजों की जानकारी हो पाए।

4) अपने आस पास के लोगों से बना कर रखें और उन्हें अपने काम के बारे में बताएं ताकी उन्हें अगर भविष्य में प्रॉपर्टी की जरूरत हो तो वो आपको सम्पर्क कर सकें।

5) शहर के रियल एस्टेट ब्रोकर्स के सम्पर्क में रहें ताकि अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बिकने के लिए हो तो आपको पता चल सके। 
 


👇👇👇


👆👆👆

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *