कच्चा अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद है या उबला हुआ | उबले अंडे बेहतर हैं या ऑमलेट

 

कौन सा बेहतर आमलेट या उबला अंडा है, 1 दिन में कितने अंडे खा सकते हैं

अंडा प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और अंडे को सम्पूर्ण आहार भी कहा जाता है। एक अंडे में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन होता है। 

 
प्रोटीन के अलावा अंडे में अन्य पोषक तत्व जैसे विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। तभी तो अंडे के बारे में कहा जाता है की संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। 
 
लेकिन क्या आपको पता है की अंडा कैसे खाना चाहिए जिससे हमको अंडे का पूरा लाभ मिल सके?

बहुत से लोग अंडे का ऑमलेट बनवा कर खाते हैं और सोचते हैं इससे उनको अंडे के पोषक तत्व मिल जायेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। 
 
ऑमलेट बनाते वक्त अंडा तेज आंच के साथ में गर्म घी और तेल के संपर्क में आता है। 
 
ऑमलेट बनाते वक्त तवे का तापमान करीब 300°C तक हो जाता है। 
 
जिसकी वजह से अंडे के अधिकतर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और आप अंडे के पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। 

जब हम अंडे को उबालते हैं तो पानी का अधिकतम तापमान 110°C ही जा पाता है जो की पानी का बोइलिंग प्वाइंट है। 
 
जिसके कारण अंडे के पोषक तत्व नष्ट नहीं हो पाते और आपको इसका पूरा लाभ मिलता है। 
 
बहुत से लोग कच्चा अंडा खाने की सलाह देते हैं लेकिन कच्छा अंडा स्वास्थ की दृष्टि से अच्छा नहीं होता। 
 
कच्चे अंडे में मौजूद प्रोटीन का सिर्फ 51% ही हमारा शरीर अवशोषित कर पाता है जबकि अंडा उबालने पर हमारा शरीर प्रोटीन का 91% अवशोषण कर लेता है इसलिए अंडा उबला ही खाना चाहिए।
 
इसके अलावा कच्चे अंडे में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस भी होते हैं जो आपको गम्भीर रूप से बीमार कर सकते हैं।
 

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए

एक दिन में 3 अंडो से अधिक नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे अधिक अंडे खाने पर हमारी किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है जो की आगे चलकर किडनी की गंभीर बीमारी बन सकती है। 
 
3 से अधिक अंडे खाने से आपको गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। 
 
इसके अलावा जिनको टाइप 2 डायबिटीज है उनको भी अधिक अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।
 

क्या अंडे का पीला वाला भाग नहीं खाना चाहिए

यह सिर्फ एक भ्रम है की अंडे का पीला वाला हिस्सा कोलेस्ट्रोल बढ़ाता है।
 
अंडे के पीले वाले हिस्से में HDL कोलेस्ट्रॉल होता है जो गुड कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। 
 
एक अंडे में 4.6 ग्राम कोलेस्ट्रोल होता है लेकिन इसका एक चौथाई ही सैचुरेटेड होता है 
 
इसलिए यह हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ाता। 
 

अंडा उबालने पर ठोस क्यों हो जाता है

अंडे में 10% प्रोटीन और 90% पानी होता है। 
 
अंडे का प्रोटीन (अमीनो एसिड) गर्म करने पर टूट जाता है और इसके अंदर मौजूद बॉन्ड्स खुल जाते हैं जिसकी वजह से अमीनो एसिड में कॉगुलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और अंडा सख्त हो जाता है। 
 
जितना अधिक आप गर्म करेंगे अंडा उतना सख्त हो जाता है। 
 
इसलिए अंडे को उबलते हुए पानी में डालकर सिर्फ 2 मिनिट्स ही पकाया जाता है।
 
 

👇👇👇 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *