किस राजा की हत्या उसी के सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने मामूली बात पर कर दी थी, क्या थी वो घटना

 

आगा मोहम्मद खान कजर ki hatya kisne ki

आज हम बात करेंगे एक ऐसे राजा की जिसकी हत्या एक मामूली बात पर उसके दो
सिपाहियों ने ही कर दी थी। 
 
वह एक बहुत बड़ा शासक था और उसका साम्राज्य आज
के ईरान, इराक, जॉर्जिया, अफगानिस्तान, तेहरान आदि तक था। 
 
आईए जानते हैं
कौन था वो शासक और कैसे हुई थी उसकी हत्या
 

आगा मोहम्मद खान कजर

आगा मोहम्मद खान
पर्शिया (ईरान) में कजर साम्राज्य की नींव रखने वाला शासक था। 
 
वह पर्शिया
(ईरान) का 1789 से 1797 तक राजा रहा था। 
 
आगा मोहम्मद खान बहुत ही निर्दयी
और लालची राजा था। उसने पर्शिया, तेहरान, अफगानिस्तान, जॉर्जिया, अजरबेजान
तक शासन किया था।

 

 

कैसे हुई थी आगा मोहम्मद खान की मौत

आगा मोहम्मद खान की मौत की घटना बहुत ही रोचक है। 
 
आगा मोहम्मद खान ने सुशी शहर (अज़रबैजान) पर कब्जा कर लिया था और वह रात के समय में अपने टेंट में आराम कर रहा था। 
 
उसी वक्त आगा मोहम्मद खान की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों सदेघ गोरझी और खुदादाद ए इशफहानी के बीच में बहस हो गई और उन दोनों की तेज आवाज सुनकर आगा मोहम्मद खान की नींद खुल गई। 
 
वह गुस्से में झुंझलाकर बाहर आया और दोनों को मारने का आदेश दे दिया। 
 
यह आदेश सुनकर दोनों सिपाही जान की भीख मांगने लगे की सिर्फ ऊंची आवाज में बहस करने की गलती पर इतनी बड़ी सजा मत दीजिए। 
 
लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और उसने कहा की दोनों को मृत्यु दण्ड जरूर मिलेगा। 
 
तभी आगा मोहम्मद खान के सेनापति ने कहा की महाराज जरा सी बात पर इतनी बड़ी सजा मत दीजिए लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। 
 
तो उसके सेनापति ने कहा की महाराज आज शुक्रवार है और यह दिन मुसलमानो का पवित्र दिन माना जाता है तो आज इनको मौत की सजा ना दें बल्कि अगले दिन दे दें। 
 
यह सुनकर राजा सहमत हो गया और उसने कहा की ठीक है ये दोनों आज अपना काम करेंगे और जुम्मे के बाद इनको मार दिया जाएगा।
 
दोनों सिपाहियों को वापस उनके काम यानी की राजा की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। 
 
दोनों सिपाही डरे हुए और क्रोध में थे की जरा सी गलती की इतनी बड़ी सजा क्यों मिली उनको। 
 
इसलिए उन दोनों सिपाहियों ने मौत के डर और क्रोध के कारण रात में ही राजा के टेंट में घुसकर राजा आगा मोहम्मद खान को चाकू (1797) से गोदकर मार डाला। 
 
इस तरह से एक बेवकूफी भरे निर्णय के कारण आगा मोहम्मद खान की हत्या हो गई।

बहुत से इतिहासकार ये भी मानते हैं की उसकी हत्या उसके भजीते फतह अली शाह कजर ने चालाकी से करवा दी थी ताकि उसको साम्राज्य मिल सके और आगा मोहम्मद खान की हत्या के बाद शाशन उसी के भतीजे को ही मिला था

 

 👇👇👇

भारत के किस राजा ने अपनी बेटी से शादी की थी

 

👇👇👇

किस राजा ने युद्ध पर जाने से पहले अपनी 64 बेगम के सर काट दिए थे

 

👇👇👇

रंगीला बादशाह के नाम से कौन जाना जाता है | मोहम्मद शाह को रंगीला क्यों कहा जाता है

 

👇👇👇

What is the survival rate of ventilator patients | ventilator survival rate

 

 

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *