कुलथी की दाल खाने से क्या फायदा होता है | Kulthi Ki Daal Ke Fayde

kulthi ke fayde aur nuksan, kulthi ke fayde kya hai, kulthi ke fayde in urdu, horse gram ke fayde, kulthi khane ke fayde in hindi, kulthi pine ke fayde, kulthi juice ke fayde, kulthi ki daal ke fayde, kulthi ke fayde in hindi, kulthi ka pani ke fayde


Kulthi Ki Daal Ke Fayde – कुलथी की सब्ज़ी और कुलथी की दाल हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। 
 
कुलथी पहले गांव में जानवरों को खिलाने के लिए उगाई जाती थी लेकिन जब इस पर शोध हुए तो पता चला की कुलथी की सब्जी या कुलथी की दाल का सेवन करना बहुत ही लाभदायक है।
 
यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है तथा किडनी स्टोन को हटाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत ही उपयोगी है। 
 
आईए जानते हैं क्या क्या फायदे और नुकसान हैं कुलथी के
 

कुलथी पोषक तत्वों का खजाना है। 100 ग्राम कुलथी में 22 ग्राम प्रोटीन होता है। 
 
कुलथी में कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। 
 
इसमें अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं।
 
 

किडनी स्टोन और कोलेस्ट्रॉल कम करने में रामबाण है कुलथी


किडनी स्टोन बनने का मुख्य कारण होता है कैल्शियम ऑक्सलेट और कुलथी कैल्शियम ऑक्सलेट को बनने से रोकती है जिससे की पथरी नहीं बनने पाती। 
 
इसके अलावा कुलथी मूत्र वर्धक की तरह भी काम करती है जिससे यह आपके मूत्र मार्ग में फंसे हुए स्टोन को निकालने में बहुत सहायक होती है।

कुल्थी की सब्जी या कुलथी की दाल का सेवन करने से यह LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) को कम करती है और आपके हृदय के ब्लॉकेज को खोलने में सहायता करती है।
 

अन्य बीमारियों में भी है उपयोगी – Kulthi ki daal ke fayde


किडनी स्टोन को हटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के अलावा कुलथी अन्य रोगों में भी लाभकारी है

1) कुलथी का उपयोग डायबिटीज के रोगियों को जरूर करना चाहिए।
इसमें एंटी हाइपर ग्लेसेमिक गुण होते हैं जिसके कारण यह मधुमेह में बहुत लाभकारी है। 
 
कुलथी कार्बोहाइड्रेट के पाचन को और इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम कर देती है।

जिसके कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी मानी जाती है।
 
2) कुलथी में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण यह वजन घटाने में बहुत उपयोगी है।

3) डायरिया के मरीजों को कुलथी का सूप बहुत फायदेमंद होता है।

4) कुलथी बवासीर के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है यह स्टूल को सॉफ्ट करके निकलने में सहायता करती है जिससे की दर्द और खून आना धीरे धीरे कम हो जाता है।
 
5) कुलथी स्पर्म काउंट को बढ़ाने का काम करती है। जिन
लोगों के सीमेन में शुक्राणु की संख्या कम हो उन्हें कुलथी का सेवन ज़रूर
करना चाहिए।
 

6) कुलथी में फ्लेवोनॉयड अधिक मात्रा में होते हैं जो की एंटी एजिंग की तरह काम करते हैं और हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

7) अगर आपके मुंह में छाले हो गए हों तो कुलथी का सूप पिएं यह मुंह के छालों में बहुत राहत पहुंचाती है।

8) जिनको बार बार सर्दी जुकाम होता है उनको कुलथी की दाल या कुलथी का साग जरूर खाना चाहिए। 
 
इसके लगातार सेवन के आपके बार बार जुकाम होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
 
9) जिनको भी मूत्र मार्ग में संक्रमण हो या मूत्र से बहुत अधिक गंध आती हो उनको कुलथी का सेवन जरूर करना चाहिए।
 
यह मूत्रमार्ग के संक्रमण को रोकता है और मूत्रवर्धक की तरह काम करता है।

10) कुलथी खून को बढ़ाने का काम करती है। 
 
जिनको भी खून की कमी या एनीमिया हो उनको कुल्थी का सेवन किसी ना किसी रूप में अवश्य करना चाहिए।
 

कुलथी के नुकसान – Kulthi Dal Ke Nuksan


किसी भी चीज की अति बुरी होती है। 
 
अगर आप कुलथी का बहुत अधिक सेवन करेंगे तो आपको पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं को कुलथी का सेवन नहीं करना चाहिए यह गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाती है।

जो लोग एनीमिया की दवा ले रहें हैं उनको भी कुलथी का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
क्योंकि कुलथी भी खून को बढ़ाती है और एनीमिया में दी जानें वाली दवा भी खून को बढ़ाती है। तो यह दोनों मिलकर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

बांझपन का ईलाज करवा रही महिलाओं को कुलथी का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
 
 
 
👇👇👇

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *