मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं ?

गर्मियों और बरसातों में मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ जाता है।

मच्छर कई जानलेवा बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया और फाइलेरिया फैलते हैं।

कई बार ऐसा होता है की कुछ लोगों को मच्छर जायदा काटते हैं।

मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं ?

तो आइए आज जानते हैं की मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं।

जानिए किन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं

  1. जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O+ होता है उनको मच्छर अन्य ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ज्यादा काटते हैं।
  2. शोध में पता चला है की जो लोग बीयर का सेवन करते हैं उनको भी मच्छर जायदा काटते हैं।
  3. बच्चों और बूढ़ों की अपेक्षा गर्भवती महिला को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इसका रीजन है की गर्भावस्था में महिलाओं का मेटाबोलिक रेट काफी बड़ जाता है। इस कारण महिलाएं ज्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित करती हैं और ज्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड मच्छरों को आकर्षित करती हैं जिसके कारण मच्छर गर्भवती महिलाओं को ज़्यादा काटते हैं।
  4. जर्नल ऑफ इन्फेक्शन जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन में साल 2013 में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार Human Leukocytes Antigen (HLA) नामक जीन ही मच्छरों के काटने के लिए रिस्पॉन्सिबल होता है। इस जीन के कारण हमारे शरीर से एक विशेष प्रकार की महक निकलती है जिससे मच्छर आकर्षित होते हैं।
  5. जिन लोगों को पसीना बहुत आता है उन लोगों को भी मच्छर ज्यादा काटता है। हमारे पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, और अमोनिया पाया जाता है जिसके कारण मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं।
  6. यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ्लोरिडा के अनुसार मच्छर काले, लाल और नीले रंग की तरफ़ बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं। अगर आप इस रंग के कपड़े पहेनते हैं तो आपकी  तरफ़ मच्छर जायदा आकर्षित होते हैं।
  7. मच्छर कार्बन डाई ऑक्साइड की तरफ़ बहुत तेजी से आकर्षित होते हैं। मच्छर 150 फीट की दूरी से भी Co2 को पहचान लेते हैं। इसीलिए यदि आप लंबी लंबी सांसे लेते हैं या आप गैस ज्यादा निकालते हैं तो मच्छर आपकी तरफ़ ज्यादा आकर्षित होगें।
  8. ऐसे लोग जिनके शरीर में आइसोलुसिन नामक रसायन ज्यादा होता है उनको भी मच्छर ज्यादा काटते हैं।
  9. जिन लोगों का कोलेस्ट्रोल बड़ा हुआ रहता है उनको भी मच्छर ज्यादा काटते हैं। इसके अलावा जो लोग स्टेरॉइड का सेवन करते हैं उनको भी मच्छर काटने की प्रायिकता बड़ जाती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इंसानों को सिर्फ मादा मच्छर ही काटती हैं और इसका कारण यह है की मादा मच्छर इंसानों का खून पीने के बाद ही अंडे देती हैं।

इंसानों के खून के पोषक तत्त्व से मच्छर के अंडो को पोषण मिलता है।

अब आप ना तो ब्लड ग्रुप बदल सकते हैं और ना ही अपने शरीर के जीन या पसीने की गंध।

तो मच्छरों से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है की आप अपनें आस पास पानी ना इखट्ठा होने दें।

कहीं बाहर जा रहे हैं तो पूरी बांह के कपड़े पहने।

मच्छरदानी लगा कर सोएं और मच्छर भगाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करें।

 

यह भी पढ़ें

सल्फास खाने से आदमी कितनी देर में मर जाता है

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *