ज्यादा लौकी के जूस पीने का नुकसान क्या है | Lauki Ke Juice Ke Nuksan

 

lauki ke juice ke nuksan, lauki ka juice peene ke nuksan


लौकी का जूस पीने के नुकसान – लौकी का जूस स्वास्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अनगिनत फायदे हैं।  

लेकिन आपने कई बार सुना होगा की लगातार लौकी का जूस पीने से किसी की मृत्यु हो गई या फिर लौकी का जूस लगातार पीने से किसी की तबियत बहुत खराब हो गई की उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। 

आखिर ऐसा क्या है की इतना स्वास्थप्रद होने के बावजूद भी लौकी का जूस पीने से इंसान बीमार पड़ने लगता है।

लौकी का जूस पीने के नुकसान


अधिकतर किसान लौकी की फसल को जल्दी उगाने और लौकी को अधिक लंबा करने के लिए ऑक्सीटोसिन नामक इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। 

किसानों को लगता है की ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने से लौकी लंबी हो जायेगी। 

लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता, ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का सब्जियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, यह बस एक मिथ्या धारणा ही है। 

ऑक्सीटोसिन के अधिक इस्तेमाल से हमारी किड़नी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और किडनी फेल हो जाती है। 

जिसके कारण इंसान बीमार पड़ जाता है या इंसान की मृत्यु हो जाती है

इसके अलावा एक और मुख्य कारण है और वो है लौकी की फैमिली, लौकी क्यूकरबिट्स फैमिली से संबंधित है। 

जिसके कारण इस वर्ग की सब्जियों में प्राकृतिक रूप से कड़वाहट होती है।

इसकी अधिक मात्रा लेने पर आपको उल्टी और पेट दर्द शुरू हो जाता है।

इसलिए इसका कच्चे रूप में कम सेवन करना चाहिए। 

अगर आप लौकी का जूस पीना चाहते हैं तो रोज ना पिएं हफ्ते में एक बार ही लें। 

साथ ही लौकी का छिलका भी उतार दें और अच्छी तरह से धो कर इसका जूस बनाएं।

कई किसान लौकी के ऊपर कीटनाशक का भी उपयोग करते हैं। 

जिसके कारण अगर आप लौकी का जूस बिना अच्छी तरह धोए पियेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। 

लौकी की सब्ज़ी का सेवन आप रोज कर सकते हैं ये बहुत फायदेमंद रहेगी। यह बहुत सुपाच्य होती है।  


👇👇👇

जानिए पूरे विश्व में सबसे ज्यादा मौतें अब तक किस बीमारी से हुई है

 

👇👇👇

कुत्ते को शहद क्यों नहीं देना चाहिए

 

👇👇👇 

PSA Test क्या होता है और PSA Blood Test क्यों करवाया जाता

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *