न्यूज चैनल के एंकर्स की सैलरी कितनी होती है

 

news reporter ki salary kitni hoti hai


दर्शक पत्रकारों को टीवी पर न्यूज़ पड़ते हुए देखते हैं तो उनके मन में एक सवाल जरूर आता होगा की इन न्यूज़ चैनल के पत्रकारों या एंकर्स को कितना पैसा मिलता होगा। 

हर समय टीवी पर अपने पूरे जोश और ऊर्जा से लोगों को बांध कर रखने वाले इन जर्नलिस्ट को मिलने वाले पैसे को लेकर मन में एक उत्सुकता जरूर रहती है। 

तो आईए आज जानते हैं की इन न्यूज़ चैनल रिपोर्टर्स को कितना पैसा मिलता है।

 


अर्नब गोस्वामी जो को अपने वन लाइनर के लिए बहुत ही प्रसिद्ध हैं। अर्नब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के प्रबंध निदेशक हैं। 
 
अर्नब गोस्वामी सबसे ज़्यादा पैसे पाने वाले न्यूज एंकर हैं। अर्नब गोस्वामी का सालाना वेतन लगभग 12 करोड़ है। 
 
जी हां सही सुना आपने साल का बारह करोड़ मतलब हर महीने का 1 करोड़ रुपए। 
 
उनको इस मुकाम पर पहुंचाने में उनकी मेहनत और सबसे अलग अंदाज की विशेष भूमिका रही है। 
 
सैलरी के अलावा भी वो अन्य सोर्स से आमदनी करते हैं।
 

राजदीप सरदेसाई


हमारी इस सूची में दुसरे स्थान पर हैं इंडिया टुडे ग्रुप के राजदीप सरदेसाई। इनका फेस द नेशन प्रोग्राम बहुत ही सुर्खियां बटोरता है। 
 
इनकी कुल सालाना आय है लगभग 10 करोड़ रुपए। राजदीप सरदेसाई भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई के पुत्र हैं।
 

निधि राजदान


हमारी इस सूची में तीसरे स्थान पर एक महिला पत्रकार हैं जिनका नाम है निधि राजदान। 
 
एनडीटीवी चैनल की सीनियर एडिटर निधि राजदान की सलाना आय है लगभग 4 करोड़ रुपए। 
 
इनका न्यूज़ डिबेट शो “लेफ्ट, राइट एंड सेंटर” काफी ज्यादा दर्शक बटोरता है। इन्होंने अपनी शिक्षा “लेडी श्री राम कालेज” से करी है।
 

रजत शर्मा


हमारे अगले न्यूज़ एंकर हैं सालों से “आप की अदालत” को प्रस्तुत करने वाले रजत शर्मा। इंडिया टीवी के प्रधान संपादक रजत शर्मा काफी लोकप्रिय एंकर हैं। 
 
इनकी पत्रकारिता के लिए इनको पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनकी सलाना आय लगभग 3.5 करोड़ रुपए है।
 

श्वेता सिंह


इस सूची में अगला नाम है आज तक की न्यूज़ एंकर श्वेता सिंह का। खेल संबंधी अपने व्यूज के लिए श्वेता सिंह को दक्षता हासिल है। 
 
श्वेता सिंह का क्रिकेट शो “सौरभ का सिक्सर” एक समय बहुत फेमस हुआ था। इनकी सालना आय लगभग 3.5 करोड़ रुपए है।
 

सुधीर चौधरी


ज़ी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी अपने प्रसिद्ध प्रोग्राम “DNA” के लिए जाने जाते हैं। 
 
सुधीर चौधरी को सन् २०१३ में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। सुधीर चौधरी की सालाना आय लगभग 3 करोड़ रुपए है।
 

रविश कुमार


NDTV का चेहरा माने जाने वाले रवीश कुमार ने अपनी एक अलग छवि बनाई है। 
 
NDTV के वरिष्ठ संपादक रविश कुमार के शो “प्राइम टाइम” ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। 
 
रविश कुमार की सालाना आय लगभग 2.5 करोड़ रुपए है। रविश कुमार को “रमन मेग्से अवॉर्ड” भी मिल चुका है।
 

अंजना ओम कश्यप


आज तक के सबसे प्रसिद्ध प्रोग्राम “हल्ला बोल” की एंकर अंजना ओम कश्यप को अपने अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। 
 
इनकी सालाना आय लगभग 2.5 करोड़ रुपए है। इनकी अन्य सोर्स से होने वाली इनकम को इसमें एड नहीं किया गया है।
 
 
👇👇👇
 
 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *