भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है | Longest Train Route of India in Hindi

भारत में रेलवे लाइनों का सबसे लंबा मार्ग कौन सा है


 

लंबी दूरी के सफर के लिए भारत में ट्रेन का सबसे अधिक उपयोग होता है और यही कारण है की ट्रेन रूट को भारत की नसें कहा जाता है। 

ट्रेन रूट्स से हम पूरे भारत में हर जिले से जुड़े रहते हैं। विश्व में सबसे अधिक ट्रेन रूट भारत में ही है। 

अगर आपसे ये पूछा जाए की भारत का सबसे लंबा रेल रूट कौन सा है तो शायद आप ना बता पाएं, तो चलिए आज आपको बताते हैं भारत के सबसे लंबे रेल मार्ग के बारे में

भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग – Longest Rail Route of India in Hindi


विवेक एक्सप्रेस (15906) भारत की सबसे लम्बी रेल मार्ग को तय करने वाली ट्रेन है। 
 
विवेक एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ (असम) से शुरू होती है और कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक जाती है। 
 
इस सफर के दौरान विवेक एक्सप्रेस 4230 किलोमीटर का सफर तय करती है और 9 राज्यों से होकर गुजरती है। 
 
यह ट्रेन 57 स्टेशन पर रुकती है और अपना पूरा सफर लगभग 82 घण्टे में पूरा करती है। 
 
यह ट्रेन नवंबर 2011 में शुरू की गई थी, इसके पहले हिमसागर एक्सप्रेस सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन थी। 
 
हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से कटरा (वैष्णो देवी) तक जाती है। 
 
हिमसागर एक्सप्रेस 12 राज्यों से होकर गुजरती है और 3782 किलोमीटर का सफर तय करती है। 
 
अगर हम विश्व की सबसे लम्बी ट्रेन की बात करें तो वह है ट्रांस साइबेरियन एक्सप्रेस और यह ट्रेन लगभग 5800 किलोमीटर की दूरी तय करती है। 
 
यह ट्रेन रूस के दो बड़े शहरों सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादीविस्तोक को जोड़ती है।
 
 
 
👇👇👇

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *