मछली के पास से अजीब सी गंध क्यों आती है | Why do fish smell so bad

why do fish smell when they live in water

 

मछली से बदबू क्यों आती है यह एक ऐसा प्रश्न है जो हम किसी मछली बाजार से गुजरते समय या मछली खरीदते समय जरूर सोचते हैं। मछली की बदबू कई लोगों को परेशान कर देती है। आईए आज हम जानते हैं की मछली से खराब गंध क्यों आती है।

 

रसायनिक प्रकृति है कारण 

मछली और अन्य समुद्री जीव में ट्राई मिथाइल एमीन ऑक्साइड ( TMAO ) केमिकल पाया जाता है। समुंद्र में गहराई पर जाने से जलीय दवाब बढ़ता जाता है और ये रसायन मछली में इतने प्रेशर होने के बाद कोशिकाओं को नष्ट होने बचाते हैं। 

समुंद्री जीव जब मर जाते हैं तो यही TMAO जीवाणुओं से रासायनिक क्रिया करके TMA ट्राई मिथाइल अमीन बनाता है। इस रसायनिक क्रिया को कार्बोसाइलेशन कहते हैं। 

मछली में गंध इसी TMA के कारण आती है। यह केमिकल नदी और तालाबों में रहने वाले जीवों में बहुत कम पाया जाता है। क्युकी नदी या तालाबों में रहने वाले जीवों पर इतना प्रेशर नहीं पड़ता। 

इसीलिए नदी और तालाबों में रहने वाले जीवों में TMAO केमिकल बहुत कम पाया जाता है। यही कारण है की समुंद्र में पाई जानें वाली मछली में ज्यादा तेज गंध पाई जाती है और नदी तालाबों में मिलने वाली मछली में कम गंध पाई जाती है। 

मरी हुई मछली में ये गंध बहुत तेज होती है। जो मछली जितनी पुरानी मरी होगी उसकी गंध उतनी ही तेज होगी। अगर कोई मछली तेज गंध दे रही हो तो वो मछली कभी खाने में इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। 

स्थलीय जानवरों में TMAO नामक केमिकल नहीं होता इसलिए उनके मांस में मछली जैसी गंध नहीं आती।

 

👇👇👇

 

भारतीय राजनीति के कुछ काले रहस्य क्या हैं?

 

👆👆👆

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *