रात में जुगनू क्यों चमकता है | Jugnu Rat Me Kyu Chamkata Hai

 

रात में जुगनू क्यों चमकते हैं

रात में जुगनू क्यों चमकता है – आपने अपने बचपन में ये ज़रूर सोचा होगा की जुगनू क्यों चमकता है। कई बार आप जुगनू के पीछे भागे होंगे और जुगनू को पकड़ा भी होगा। 
 
आईए आज हम यह जानते हैं की जुगनू क्यों चमकता है और जुगनू के चमकने के पीछे का विज्ञान क्या है

जुगनू क्यों चमकता है – Why Firefly Glow at Night

जुगनू के चमकने के पीछे एक रासायनिक क्रिया होती है। जुगनू के शरीर में Luciferase नामक एंजाइम होता है और जब जुगनू सांस लेता है तो ऑक्सीजन इस Luciferase नामक एंजाइम और कैल्शियम एडेनोसिन ट्राई फास्फेट के साथ क्रिया करती है और रोशनी पैदा करती है। 
 
यह रोशनी लगातार नहीं उत्पन्न होती बल्कि रुक-रुक कर उत्पन्न होती है। यह प्रकाश पीला, हरा और लाल तीन रंग का होता है। 
 
जुगनू प्रकाश उत्पन्न करने की रासायनिक क्रिया को नियंत्रित कर सकता है।
 
जुगनू अपने प्रकाश को दो वजहों से निकालते हैं पहली वजह है मादा जुगनू को आकर्षित करना और दूसरी वजह है अपने भोजन की खोज करना। 
 
नर जुगनू के पंख होते हैं जबकि मादा जुगनू के पंख नहीं होते। मादा जुगनू एक जगह बैठ कर जगमगाती है जबकि नर जुगनू उड़ा करते हैं। 
 
कुछ जगहों जैसे दक्षिण अमेरिका और वेस्ट इंडीज में पाए जाने वाले जुगनू बहुत ही तेज रोशनी निकालते हैं। 
 
इनमें से कुछ प्रजाति के जुगनू का आकार भी बड़ा होता है और ये करीब 10 फुट के एरिया को प्रकाशित करते हैं। 
 
आपको जान कर हैरानी होगी की जुगनू के अंडे भी जगमगाते हैं। 
 
जुगनू अपने अंडे पेड़ों की छाल में देते हैं। जुगनू की उम्र तीन साल तक होती है वहीं कुछ जुगनू की प्रजाति सिर्फ 4 से 5 हफ्ते तक ही जिंदा रहती है। 
 
जुगनू का मुख्य भोजन फूलों के पराग कण और सड़ी हुई पत्तियां होती है। कुछ जुगनू की प्रजाति कीड़े भी खाती है और कुछ विशेष प्रकार के जुगनू अपने जीवन काल में कुछ भी नहीं खाते।  
 
जुगनू भारत में अधिकतर हिमालय की तलहटी में बसे प्रदेशों में अधिक पाए जाते हैं। जुगनू दिन के समय भी चमकते हैं लेकिन रोशनी के कारण हमें उनकी चमक दिखाई नहीं देती। 
 
विश्व में जुगनू के अलावा अन्य जीव भी हैं जो रोशनी उत्पन्न करते हैं जैसे कुछ मछलियां, घोंघे, शैवाल, जैली फिश, कुछ विशेष प्रकार के बैक्टीरिया और कुछ केकड़े भी रोशनी पैदा करते हैं।
 
चुंकि हमारे आसपास अब हरियाली कम होती जा रही है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इसलिए आजकल जुगनू कम दिखाई देते हैं और शहरों में तो बिल्कुल भी नहीं दिखाई देते। गांव में आज भी रात में ढेर सारे जुगनू आपको दिख जायेंगे।
 
 

👇👇👇 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *