विश्व क्रिक्रेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला बॉलर कौन है | Fastest Ball in Cricket History in Hindi

 

fastest ball in cricket history, fastest delivery in cricket history


Fastest Ball in Cricket History in Hindi – क्रिकेट भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है। क्रिक्रेट के प्लेयर्स को सबसे अधिक अट्रैक्शन और पैसा मिलता है। 

क्रिक्रेट की दीवानगी का आलम यह है की लोग क्रिक्रेट से जुड़े एक एक तथ्य और रिकॉर्ड्स को जानना चाहते हैं। 

आज हम आपको क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा रिकॉर्ड बताएंगे जो शायद आपको ना मालूम हो। 

क्या आपको पता है की विश्व क्रिक्रेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड किसके नाम पर है?

चलिए आपको आज बताते हैं विश्व क्रिकेट इतिहास की 10 सबसे तेज गेंद के बारे में
 
1) पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। शोएब अख्तर ने सन् 2003 में इंग्लैंड के विरूद्ध केप टाउन में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। गेंद की गति 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह गेंद निक नाईट ने खेली थी।
 
2) दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट जिन्होंने इंग्लैंड के विरूद्ध सन् 2010 में 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
3) तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एक और तेज गेंदबाज हैं जिनका नाम है ब्रेट ली। इन्होनें सन् 2005 में न्यूजीलैंड के विरूद्ध 161.1 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंद फेंकी थी।
 
4) चौथे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के एक और तेज गेंदबाज जे थॉमसन। इन्होनें सन् 1975 में वेस्टइंडीज के विरूद्ध 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
5) पांचवें नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क जिन्होंने सन् 2015 में न्यूजीलैंड के विरूद्ध 160.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
6) नंबर छह पर हैं वेस्टइंडीज के एंडी रॉबर्ट्स जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध सन् 1975 में 159.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
7) सातवें नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स जिन्होंने सन् 2003 में साउथ अफ्रीका के विरूद्ध 157.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
8) नंबर आठ पर हैं ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन जिन्होंने सन् 2013 में इंग्लैंड के विरूद्ध 156.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
9) नवें नंबर पर हैं पाकिस्तान के मोहम्मद शामी जिन्होंने सन् 2003 में जिम्बाब्वे के विरूद्ध 156.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
10) दसवें नंबर पर आते हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड जिन्होंने सन् 2003 में इंडिया के विरूद्ध 156.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
 
ऊपर दिए गए नाम अलग अलग गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद के बारे में है। अगर सबसे तेज फेंकी गई गेंदों के हिसाब से रैंकिंग करेंगे तो टॉप 10 में 5 बार सिर्फ शोएब अख्तर का नाम ही आयेगा।
 

भारत के किसी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद कौन सी थी

भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक द्वारा अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी गई है। 
 
उमराम मलिक ने सन् 2023 में श्रीलंका के विरूद्ध 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 
 
यह अब तक की किसी भी भारतीय द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गेंद है। 
 
उमरान मलिक आईपीएल में 157 की स्पीड से भी गेंद फेंक चुके हैं।
 
 

👇👇👇 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *