व्हेल की उल्टी इतनी महंगी क्यों होती है

 

whale vomit


उल्टी का नाम सुनते ही आपके मन में अजीब सी उलझन हो जाती होगी और मन खराब सा हो  जाता होगा! 

लेकिन आपसे ये कहा जाए की उल्टी से आप लाखों करोड़ों कमा सकते हैं तो आप कहेंगे कि क्यों पागल बना रहे हो। 

उल्टी का नाम सुनते ही लोग भागने लगते है और तुम कमाने की बात कर रहे हो। 

 

व्हेल की उल्टी सोने से भी ज्यादा कीमती क्यों होती है

लेकिन शायद आप ये जानकर हैरान होंगे कि ब्लूव्हेल की उल्टी करोड़ों में बिकती है। 

जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, व्हेल कि उल्टी इस वक्त दुनिया की सबसे कीमती उल्टी है। 

कई वै्ञानिक इसे उल्टी बताते हैं और कई वै्ञानिक इसे मल कहते हैं क्युकी ये पदार्थ कई बार रेक्टम  के रास्ते से निकलता है और कई बार उल्टी की तरह मुंह से। 

वैज्ञानिक भाषा में इसे एंबरग्रिस कहते हैं। यह पदार्थ काले स्लेटी रंग का ठोस, मोम जैसा जवलनशील पदार्थ होता है। 

व्हेल का यह पदार्थ साल में कई बार निकलता है लेकिन व्हेल समुद्र में काफी अंदर रहती हैं और ज्यादातर ये पदार्थ समुंद्र में खो जाता है लेकिन कभी कभी ये तैर कर  समुद्र के किनारे आ जाता है। 

समुद्र के नमकीन पानी और सूरज की रोशनी के कारण ये उल्टी चट्टान जैसी चिकनी और भूरी गांठ में बदल जाती है जो मोम जैसा महसूस होता है।

इस पदार्थ का इस्तेमाल महंगे महंगे परफ्यूम बनाने में किया जाता है जिसके कारण इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

इसकी खुशबू काफी लंबे समय तक रहती है। वैज्ञानिक इसे तैरता हुआ खजाना या सोना भी कहते है क्युकी इसका वज़न पचास किलो तक भी हो सकता है।

 पूरे विश्व में कई लोग इस पदार्थ से बने परफ्यूम का उपयोग करते है।  

प्राचीन मिस्र के लोग इससे अगरबत्ती व धूप बत्ती बनाया करते थे। 

यूरोप में प्लैग फैलने के दौरान ये माना जाता था कि अगर ये एंबरग्रीस आपके पास होगा तो आपको प्लैग नहीं होगा। 

क्युकी इसकी महक इतनी तेज़ होती थी जो हवा को रोक लेती थी, जिसे प्लैग फैलने का मुख्य कारण माना जाता था।

तो कब जा रहे हैं आप व्हेल की उल्टी तलाशने 😉


यह भी पढ़े 👇 

भारत के किस राजा ने अपनी बेटी से शादी की थी

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *