सुकन्या समृद्धि योजना की क्या स्कीम है | Post Office Sukanya Samriddhi Yojna in Hindi

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं


 

Sukanya Samriddhi Yojna in Hindi – हमारे देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। 

ये योजनाएं लड़कियों की उच्च शिक्षा के साथ
साथ उनकी शादी में बहुत सहायता करती हैं। 

आइए जानते हैं केंद्र सरकार द्धारा चलाई जाने वाली लड़कियों की
उच्च शिक्षा के लिए योजना

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक बहुत ही अच्छी योजना है। 
 
यह योजना बच्ची की शादी और पढाई के लिए सबसे उपयोगी योजना है। यह योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
योजना के अंतर्गत शुरू की गई है। 
 
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत सन 2015
में हुई थी। 

1) सुकन्या समृद्धि योजना 10 साल से कम आयु की लड़कियों के लिए है

2) सुकन्या समृद्धि योजना में आपको बिटिया के नाम पर पोस्ट ऑफिस, किसी सरकारी बैंक या कुछ प्राइवेट बैंक में खाता खुलवाना पड़ता है 

3) सुकन्या समृद्धि योजना में आप प्रत्येक साल में न्यूनतम 250 रुपए से अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।

4) सुकन्या समृद्धि योजना में 7.6% सालाना ब्याज मिलता है

5) बिटिया के 21 साल पूरा होने पर यह खाता मैच्योर हो जाता है और ब्याज सहित पूरे पैसे बिटिया को मिल जाते हैं

6) सुकन्या समृद्धि योजना में 80 C के तहत इनकम टैक्स में लाभ भी मिलता है
 
7) बिटिया के 18 साल होने के पहले आप कोई भी रकम नहीं निकाल सकते हैं। बिटिया के 18 साल के होने के बाद आप 50% तक की राशि निकाल सकते हैं और 21 साल के होने पर पूरी।
 
8) आपको
15 साल तक के लिए पैसा जमा करना होगा। अगर आपकी बिटिया की उम्र 7 साल है
तो जब वो 22 साल की होगी तभी उसका खाता मैच्योर होगा। 
 
लेकिन बिटिया के 18
वर्ष की उम्र के बाद आप 50% उसकी पढाई के लिए निकाल सकते हैं। 
 
अगर आपको
उसकी शादी करनी है तो 18 वर्ष के बाद कभी भी पूरी रकम निकाल सकते हैं।

 

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए डॉक्यूमेंट्स

सुकन्या समृद्धि योजना में बिटिया का खाता खुलवाने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट्स चाहिए

1) लड़की का जन्म प्रमाण पत्र

2) लड़की के माता पिता का आधार या पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस या निवास प्रमाण पत्र या राशन कार्ड या बिजली का बिल इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट होना चाहिए। 
 
वैसे आजकल सबके पास आधार कार्ड है तो सिर्फ उसी से काम चल जाता है।
 

सुकन्या समृद्धि योजना की ध्यान रखने योग्य बातें  

एक लड़की के नाम पर एक ही खाता खोला जा सकता है। एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के खाते ही खुलवाए जा सकते हैं।


अगर बेटियां जुड़वा पैदा होती हैं तो उस स्थिति में दो से अधिक खाते खुलवाए जा सकते हैं।
 

अगर बिटिया 18 वर्ष की हो गई है और आपको उसकी शादी करनी है तो आप पूरी रकम निकाल सकते हैं और खाता बंद कर दिया जाता है।

 
बालिका की मृत्यु होने पर यह खाता बैंक में जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद माता पिता के नाम ट्रांसफर कर दिया जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में आप ऑनलाइन निवेश भी कर सकते हैं या बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस जा कर भी।
 
सुकन्या समृद्धि योजना में आप घर बैठे कितनी रकम जमा हो गई है देख सकते हैं। आपको बैंक की तरफ से एक लॉग इन पोर्टल दिया जाएगा।
 

अगर हर महीने 1000 रुपए जमा करते हैं तो 15 साल बाद कितना रुपया मिलेगा

अगर आप हर महीने 1,000 रुपए जमा करते हैं तो 15 साल बाद आपकी बिटिया को खाता मैच्योर होने पर आपको 5,27,445 रुपए मिलेंगे।
 
 

👇👇👇 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *