सोने की पहचान कैसे करें असली है या नकली | Sone Ki Pahchan Kaise Karen Ghar Per

how to identify pure golden retriever puppy, how to identify pure gold jewellery, how to identify pure gold at home, how to identify pure golden retriever, how to identify pure gold coin, how to identify pure gold biscuit


 

असली सोने की पहचान घर पर कैसे करें (sone ki pahchan kaise karen ghar per), हम भारतीयों को सोने से बहुत प्रेम होता है और इसका कारण भी उचित है। 

 

सोना आभूषण के अलावा हमारे धर्म में बहुत से मांगलिक और धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होता है। 

 

सोना खरीदने का मुख्य कारण यह भी होता है की मुसीबत के समय आप इसका इस्तेमाल करके अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। 

 

लेकिन अगर आपको ये पता चले की जिस सोने को आपने इतना महंगा खरीदा था वो नकली है! 

 

यह सुनना ही आपको हैरान परेशान करने के लिए बहुत है। 

 

ज्यादातर हम लोगों को पता नहीं होता की असली और नकली सोने में फर्क कैसे करें। 

 

तो आइए आज आपको बताते हैं की असली और नकली सोने में क्या अंतर होता है और शुद्ध सोने की पहचान क्या है।

 

 

सोना असली है या नकली ऐसे पहचाने Sone ki pahchan kaise karen asli hai ya nakali

 

 

1) अगर आप नकली या मिलावटी सोने को चुंबक से चिपकाएगें तो वह चुंबक से चिपक जाएगा। जबकि असली सोना चुंबक से नहीं चिपकेगा।

 

2) सोने को सिरामिक पत्थर पर घिसें, अगर काले निशान पड़ें तो सोना नकली है और यदि सुनहरे निशान पड़ें तो सोना असली है।

 

3) सोने को हल्का सा खुरच दें, और फिर उस जगह पर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे डालें। 

 

असली सोने में कोई परिवर्तन नहीं होगा जबकि नकली सोना हल्के हरे रंग। का हो जायेगा।

 

4) सोने को दांतों के बीच कुछ देर तक दबा कर रखें, असली सोना होगा तो सोने में दांतों के निशान बन जायेंगे।

 

5) असली सोने में कभी जंग नहीं लगती।

 

6) पसीने के सम्पर्क में आने पर यदि सोना नॉर्मल सिक्के की तरह महकने लगे तो वह नकली है। असली सोना कभी नही महकता।

 

7) सोने को लगातार पहनने पर स्किन में अगर काले या हरे रंग का दाग बन जाय तो इसका मतलब है की आपका सोना मिलावटी है।

 

8) असली सोने को पानी में डालने पर डूब जायेगा जबकि नकली सोना पानी पर तैरता रहेगा।

 

9) सोने का कभी रंग नहीं उड़ता। यादि कुछ दिन पहनने के बाद आपके सोने का रंग उड़ जाए 

 

या रंग में हल्का सा भी परिवर्तन आ जाय तो आपका सोना नकली है।

 

10) सिरके से भी आप बहुत ही आसानी से असली नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। 

 

सोने के ऊपर सिरके की कुछ बूंद डालिए। अगर सोना असली होगा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा 

 

लेकिन सोना नकली होने पर कुछ समय बाद उस पर दाग पड़ जायेंगे।

 

11) सबसे आसान तरीका है की हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें।

 

हॉलमार्क सर्टिफिकेशन का मतलब है असली सोना। बिना हॉलमार्क के किसी भी सुनार से सोना ना लें।

 

12) असली और नकली सोने की पहचान उसकी आवाज से भी होती है।
 
किसी भी धातु पर असली सोने का सिक्का गिराने पर एक भारी आवाज आयेगी जबकि नकली सोना लोहे की तरह खनकेगा।
 
 
 
👇👇👇
👇👇👇  

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *