अधिक नमक खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है

खाना खाते वक्त बहुत से लोगों की आदत होती है की वो अधिक नमक ऊपर से जरूर डालेंगे।

सलाद में नमक डालना तो ठीक है लेकिन खाने में ऊपर से नमक डालना अच्छी आदत नहीं है।

यह आदत आपको कई बीमारियां दे सकती हैं।

कुछ लोग हमेशा कुछ ना कुछ नमकीन चीज़ें खाया करते हैं और एक नमकीन चीज खाने के बाद दूसरी नमकीन चीज खाने का मन करने लगता है।

अधिक नमक खाने से क्या दिक्कत होती है?
अधिक नमक खाने से क्या होता है

यह आदत शरीर में कुछ कमी दर्शाती है, आईए समझते हैं

क्यों करता है अधिक नमक खाने का मन

1) कुछ लोगों के शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है जिसके कारण उनका शरीर नमक की डिमांड करता है और फिर उनको नमक या नमक से बनी हुई चीज़े खाने का मन करता है।

सोडियम की कमी का कारण बहुत ज्यादा पसीना निकलना भी हो सकता है।

जो लोग अत्यधिक शारीरिक श्रम करते हैं उनको भी नमक खाने का ज्यादा मन करता है और वो भोजन में ऊपर से एक्स्ट्रा नमक ज़रूर डालते हैं।

2) जब हमारा शरीर डिहाइड्रेट होता है तब भी हमें अधिक नमक खाने का मन करता है।

डिहाइड्रेशन से हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ जाता है और हमारा शरीर इसकी कमी पूरी करने के लिए अधिक नमक की डिमांड करता है।

3) अगर आपके शरीर में कैल्शियम या पोटेशियम की कमी है तो भी आपको अधिक नमक खाने का मन करेगा।

अगर आप कैल्शियम या पोटेशियम की कमी दूर कर देगें तो आपका एक्स्ट्रा नमक या नमकीन चीज़ें खाने का मन नहीं करेगा।

4) जब आप तनाव में होते हैं तो भी आपका अधिक नमक खाने का मन करता है।

उस वक्त आपका चिप्स, नमकीन, बर्गर, फ्राई चीज़े इत्यादि ज्यादा खाने का मन करने लगता है।

5) एड्रिनल ग्रन्थि में कोई समस्या होने पर भी आपका ज्यादा नमक खाने का मन करने लगता है।

एड्रिनल ग्रन्थि में समस्या होने पर आपका एनर्जी लेवल कम होने लगता है और आप को नमकीन चीजें ज्यादा खाने का मन करता है।

अधिक नमक खाने के नुकसान

अगर आप शरीर की आवश्यकता से अधिक नमक ले रहें हैं तो यह बहुत ही हानिकारक होता है।

  1. नमक का अधिक सेवन से आपके हृदय की रक्त वाहिकाओं में संकुचन हो जाता है जिसके कारण आपका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रह सकता है।
  2. अगर आपने नमक का सेवन कम नहीं किया तो यह आपको हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक भी दे सकता है।
  3. अधिक नमक लेने के आधे घण्टे के अंदर ही आपका ब्लड प्रेशर बढ़ना शुरू हो जाता है।
  4. अधिक नमक के सेवन से किडनी पर भी अधिक जोर पड़ता है और उसको अधिक काम करना पड़ता है।
  5. अगर लंबे समय तक आप अधिक नमक या नमकीन चीजों का सेवन करेंगे तो आपकी किडनी फेल होने की संभावना बहुत बढ़ जायेगी।

यह भी पढ़ें

क्या विटामिन सी की टैबलेट खाने से त्वचा का रंग गोरा होने लगता है?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *