चूहे को बिना मारे घर से कैसे निकाले

घर में चूहे होना मतलब नुकसान के साथ साथ कई सारी बीमारियों को निमंत्रण देना। 

कई लोग घर में आने वाले चूहों से परेशान रहते हैं लेकिन इनको मारना नहीं चाहते इसलिए वो चूहों को मारने की दवाई का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

चूहे मारने की दवाई को इस्तेमाल करने का नुकसान यह है की चूहे घर के किसी भी कोने में दवाई खा कर मर जाते हैं और फिर बदबू करने लगते हैं। 

हमको तभी पता लगता है की चूहा मर गया है जब घर में कहीं से बदबू आने लगती है। 

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिसमें आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकते हैं।

आईए जानते हैं की क्या हैं वो तरीके

फिटकरी

फिटकरी चूहों को भागने की एक बहुत ही कारगर दवाई है।

चूहों को फिटकरी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती और ये फिटकरी के आस पास भी नहीं जाते हैं।

आपको अपने घर में जहां चूहे ज्यादा आते जाते हों वहां फिटकरी को पीस कर पाउडर बना कर फैला देना है।

आप चाहें तो फिटकरी को पानी में घोल कर इसका स्प्रे भी कर सकते हैं।

जिस जगह पर आपने फिटकरी को पाउडर बना कर डाला है या फिटकरी के पानी को स्प्रे किया है वहां से चूहे भाग जायेंगे।

पिपरमिंट

पिपरमिंट चूहों को भागने की एक बहुत अच्छी तरकीब है।

आपको बस पिपरमिंट का स्प्रे उस जगह कर देना है जहां चूहे आते हों या जहां अधिक चूहे हों।

48 घण्टे के अंदर आपके घर से सारे चूहे भाग जायेंगे।

कपूर

कपूर चूहों को भगाने के लिए विवश कर देता है।

कपूर की महक चूहे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और वहां से भाग जाते हैं।

जहां भी चूहे का बिल हो या जहां से चूहे आते जाते हों वहां पर कपूर को पीस कर फैला दें।

ऐसा करने से चूहे घर से भाग जाते हैं।

चूहे कपूर की महक के आस पास भी नहीं टिकते इसलिए यह बहुत ही कारगर उपाय होता है।

तंबाकू

तंबाकू को आंटे की लोई में लपेटकर छोटी छोटी गोलियां बना लें और फिर इसको घर में जगह जगह फैला दें।

जब चूहे इसे खायेंगे तो वो घर से बाहर भागने पर मजबूर हो जाएंगे।

इसके अलावा आप तम्बाकू के पानी का स्प्रे भी चूहे भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह बहुत ही प्रभावी होता है।

लाल मिर्च

लाल मिर्च का पाउडर या लाल मिर्च का स्प्रे चूहे के बिल के पास या जिस जगह से चूहे आते जाते हों कर दें।
चूहे 24 घण्टे के अंदर घर से भाग जाएंगे।
अगर दुबारा फिर चूहे वापस आ जाएं तो दुबारा फिर से लाल मिर्च पाउडर या स्प्रे कर दें।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *