खरबूजे के बीज खाने से क्या लाभ होता है

खरबूजा एक बहुत ही स्वादिष्ट, मीठा, रसेदार और पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ फल है और खरबूजे के बीज भी पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं।

खरबूजा क्यूकरबिटासी (Cucurbitaceae) फैमिली से संबंधित फल है।

खरबूजा भारत, अफ्रीका, अमेरिका और ग्रीस में मुख्यता उगाया जाता है।

खरबूजा एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है वहीं इसके बीज भी स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

आईए जानते हैं

खरबूजे के बीज खाने के फायदे

वजन घटाने में सहायक – खरबूजा के बीज में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है और कैलोरी कम मात्रा में होती है।

फाइबर की अधिक मात्रा के कारण यह हमें बार-बार भूख नहीं लगने देता और पेट भरा हुआ महसूस होता है।

खरबूजे के बीज खाने से क्या फायदा होता है?
खरबूजे के बीज खाने से क्या लाभ होता है

इसके अलावा खरबूजे के बीज में प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है जिसके कारण यह मांशपेशियों के मजबूत रखता है।

इसका मतलब ये हुआ की अगर आप नित्य खरबूजे का बीज खाते है तो आप बिना किसी शारीरिक नुकसान के अपना वजन कम कर सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर – खरबूजे के बीज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर्स और मिनरल्स भरे पड़े होते हैं।

इस कारण यह हमारे स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है।

यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और हमें बीमारियों से दूर रखता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है – खरबूजे का बीज फाइबर्स से भरा होता है।

फाइबर्स हमारी आंतो के लिए बहुत जरूरी होता है।

यह हमारे आंतो में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

खरबूजे का बीज कब्ज को दूर करता है, गैस को बनने से रोकता है और आंतों की चाल को बनाए रखने में सहायक होता है।

खरबूजे के बीज में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

ब्लड प्रेशर कम करता है – खरबूजे के बीज में पोटैशियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।

पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है और हृदय संबंधी बीमारियों को दूर रखता है।

खरबूजे के बीज में मैग्नीशियम भी होता है जो हमारे हृदय की प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए बहुत जरुरी होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है – खरबूजे के बीज में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन सी एक एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और हमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।

यह हमारे सैल्स को डैमेज होने से रोकता है।

इसके अलावा खरबूजे के बीज में पाया जाने वाला विटामिन ए म्यूकोसा मेंब्रेन को मजबूत बनाता है जिसकी वजह से हम बीमारियों से बचे रहते हैं।

उम्र बढ़ने से रोकता है – खरबूजे का बीज एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें विटामिन ए और सी भी पाया जाता है।

जिसके कारण यह एंटी एजिंग की तरह काम करता है और त्वचा को उम्र के साथ होने वाले डैमेज से बचाता है।

खरबूजे का बीज सैल्स को रीजनरेट करने में सहायता करता है।

बालों को मजबूत बनाता है – खरबूजे के बीज में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण यह बालों को स्वस्थ और मजबूत रखता है।

इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ने में सहायता करता है।

आयरन के कारण यह शरीर के प्रत्येक भाग में ऑक्सीजन का समुचित ट्रांसपोर्टेशन करता है और कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं।

एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं – खरबूजे के बीजे में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसके कारण यह हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर ईत्यादि गंभीर बीमारियों से बचाता है।

एनर्जी देता है – खरबूजे के बीजे में जटिल कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिसके कारण यह हमें धीरे धीरे करके ऊर्जा प्रदान किया करता है।

यह हमारे भोजन में से ऊर्जा को निकलने में सहायता करता है।

हड्डियो को मजबूत बनाता है – खरबूजे का बीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है।

जिसके कारण यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है।

खरबूजे के बीज में पाया जाने वाला मैग्नीशियम हड्डियों की डेंसिटी बनाए रखता है।

किडनी को स्वस्थ रखता है – खरबूजे के बीज की डायर्यूटिक (Diuretic) प्रॉपर्टी होती है। जिसकी वजह से अधिक पेशाब बनाता है और किडनी को स्वस्थ रखता है।

डायर्यूटिक गुण के कारण किडनी स्टोन और अन्य किडनी के रोग नहीं हो पाते हैं।

खरबूजे के बीज में मैग्नीशियम भी होता है जो किडनी की प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए बहुत जरूरी है।

दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं – खरबूजे के बीज में ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स पाया जाता है जो दिमाग की प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए बहुत जरूरी होता है।

इसके अलावा खरबूजे के बीज में विटामिन बी भी होता है जो नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें

क्या विटामिन सी की टैबलेट खाने से त्वचा का रंग गोरा होने लगता है?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *