एडीए टेस्ट (ADA Test) का पूरा नाम होता है Adenosine Deaminase टेस्ट और ADA Test मुख्यता ट्यूबरक्यूलोसिस (TB) का पता लगाने के लिए किया जाता है।
आईए समझते हैं की ADA Test क्या होता है और यह किस-किस बीमारियों के बारे में जानकारी देता है
ADA Test क्या है
ADA एक प्रकार का प्रोटिन होता है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है।
ADA का मुख्य काम प्यूरिन (Purine) के मेटाबोलिज्म में सहायता करना होता है।
हमारे शरीर में जब कभी कोई इंफेक्शन होता है तो हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम उस इंफेक्शन को खत्म करने की कोशिश करता है।
व्हाइट ब्लड सैल्स (WBC) इंफेक्शन से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
व्हाइट ब्लड सैल्स दो चीजों से मिलकर बना होता है जिन्हें हम Granulocytes और Non-Granulocytes कहते हैं।
Granulocytes के तीन पार्ट होते हैं जिन्हें हम न्यूट्रोफिल, इयोसिनोफिल और बासोफिल्स कहते हैं।
जबकि Non-Granulocytes के दो पार्ट होते हैं जिन्हें हम लिम्फोसाइट और मोनोसाइट्स कहते हैं।
ADA सबसे अधिक लिम्फोसाइट में पाया जाता है।
शरीर में ADA का स्तर कम होना हमारे इम्यून सिस्टम में कमी को दर्शाता है जबकि ADA का स्तर अधिक होना किसी इंफेक्शन मुख्यता टीबी को दर्शाता है।
ADA टेस्ट किस बीमारी को बताता है ADA टेस्ट मुख्यता ट्यूबरक्यूलोसिस (TB) को पता करने के लिए किया जाता है।
इसके लिए शरीर के संक्रमित हिस्से का पानी (Pleural Fluid, Peritoneal Fluid and CSF) निकाला जाता है और उसे जांचा जाता है।
यह जांच ब्लड से भी की जाती है।
यह जांच शरीर के हिस्से में टीबी की जानकारी देता है।
ADA टेस्ट की नॉर्मल रेंज
ADA टेस्ट की नॉर्मल रेंज 40 U/L होती है।
अगर वैल्यू इससे अधिक है तो इसका मतलब है की आपको टीबी हो सकती है।
ADA टेस्ट कब करवाया जाता है
ADA टेस्ट मुख्यता टीबी के लिए किया जाता है, इसके साथ डॉक्टर अन्य लक्षण भी देखता है जैसे
- शरीर के किसी हिस्से में पानी भर जाना
- निमोनिया
- डायरिया
- लगातार बुखार आना
- अचानक से वजन कम होना
- लंबे समय से खांसी आना
- सीने में दर्द और जकड़न रहना
- सांस लेने में दिक्कत होना
ADA टेस्ट की कीमत
ADA टेस्ट की कीमत 700 रुपए के आस-पास होती है।
हर शहर या लैब में इसकी कीमत अलग अलग हो सकती है।
क्या ADA टेस्ट के साथ कोई और भी जांच करवाई जाती है
ADA टेस्ट के साथ कुछ जांचें और भी करवाई जाती हैं जैसे
- X-ray
- Mantoux टेस्ट
- FNAC
- AFB टेस्ट
- टीबी गोल्ड
👇👇👇
क्या विटामिन सी की टैबलेट खाने से त्वचा का रंग गोरा होने लगता है?